Top News

आम छीनने से मना करने पर लड़की को मारकर किया चोटिल

आम छीनने से मना करने पर लड़की को मारकर किया चोटिल

करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के माहपुर गाँव में शुक्रवार की शाम आम बेचने जा रहे एक लड़के से कुछ लोग आम छीनने लगे। पड़ोस की एक लड़की द्वारा मना करने पर उन लोंगो ने गाली-गलौज करते हुये उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित लड़की की माँ ने रविवार को पांच लोंगो पर आरोप लगाते हुये केस दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है।

गाँव निवासी अंजली ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि गाँव का आर्यन चौहान आम बेचने जा रहा था तो विपक्षी गुबई का लड़का अचवा उसका आम छीनने लगा। मेरी लड़की आशा द्वारा मना करने पर आरोपी करिया, आंखी, नशी, अमन व रेशमी आदि जुट गये और मां-बहन की भद्दी-भद्दी गाली देने लगे तथा दौड़ाकर ईंट-पत्थर से मारने लगे। इससे मेरी बेटी के पैर में गंभीर चोटें लगी है। साथ ही उक्त आरोपीगण उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। पीड़िता ने चिकित्सकीय परीक्षण कराकर कठोर कार्यवाही की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post