Top News

अध्यापक बच्चों को बतायें श्रीअन्न का महत्व

अध्यापक बच्चों को बतायें श्रीअन्न का महत्व

करहाँ (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय स्थित सभागार में सोमवार को कृषि विभाग के तत्वाधान में सरकारी परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों की एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें शामिल अधिकारियों ने अध्यापकों को मोटे अनाज मिलेट्स अर्थात श्रीअन्न की उपयोगिता बताई। साथ ही उनसे पढ़ रहे बच्चों को भी मोटे अनाज के महत्व से परिचित कराने की अपील की गई।

बता दें कि उक्त केन्द्र पर परिषदीय प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों को मोटे अनाज मिलेट्स की उपयोगिता और महत्व के बारे में प्रशिक्षित किया गया। जिससे अध्यापक बंधु अपने शिक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को इसकी उपयोगिता और महत्व को समझा सके। 

उपरोक्त कार्यक्रम में फसल वैज्ञानिक डॉक्टर जितेंद्र कुशवाहा, विषय वस्तु विशेषज्ञ अनिल कुमार सिंह व कैलाश राम, सहायक विकास अधिकारी कृषि संतोष कुमार मिश्रा, प्राविधिक सहायक रवि कुमार यादव तथा करीब 50 की संख्या में अध्यापकगण उपस्थित रहे और कार्यशाला से उपयोगी जानकारी प्राप्त किए।

Post a Comment

Previous Post Next Post