Top News

दहेज उत्पीड़न व प्रताड़ना के दो मामलों में ससुराली जनों पर केस दर्ज

दहेज उत्पीड़न व प्रताड़ना के दो मामलों में ससुराली जनों पर केस दर्ज

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली थाना क्षेत्र के देवरिया खुर्द की बबिता सिंह व कमालपुर पहाड़पुर के रामकरन राजभर ने अपनी बिटिया की शादी के बाद ससुराली जनों पर दहेज उत्पीड़न व शारीरिक व मानसिक पताड़ना का केस दर्ज कर न्याय की गुहार लगाया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पहला मामला मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के देवरिया खुर्द गांव निवासी बबीता सिंह का है। जिनकी शादी आजमगढ़ जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के उकरौडा हाफिजपुर निवासी अमित सिंह के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप है की शादी के बाद से ही ससुराल में दहेज के लिए उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। इस दौरान उसे एक पुत्र पैदा हुआ लेकिन ससुराली जनों का व्यवहार नहीं बदला। बताया कि उसके देवर की शादी हुई लेकिन ससुराल वालों के व्यवहार से उसकी पत्नी का भी तलाक हो गया। आरोप लगाया कि बिना बुलाये वह 2 मई को अपने ससुराल गई तो सभी ने उसे मिलकर मारा पीटा और घर से भगा दिया। इन दिनों वह मायके में रह रही है। ससुराल पक्ष ने उसके मायके में आकर भी घर पर बुरी तरह मारा पीटा और उसका आभूषण छीन कर लेकर चले गए। उसकी तहरीर पर शनिवार की देर शाम पति अमित, देवर सुमित और प्रवीण सिंह, सास प्रेमलता, ससुर नगीना सिंह और ननद प्रियंका सिंह के खिलाफ दहेज और घरेलू उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

दूसरा मामला मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली थाना क्षेत्र के कमालपुर  पहाड़पुर का है। यहां की निवासिनी एक युवती को शादी में ब्रेजा कार की मांग को लेकर ससुराल से मारपीट कर निकाल दिया गया। दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता के पिता रामकरन राजभर ने ससुराल पक्ष को समझाने का प्रयास किया लेकिन राजी नहीं हुए तो पति ससुर और ससुर के खिलाफ शनिवार को दहेज उत्पीड़न और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर पहाड़पुर गांव निवासी रामकरन राजभर का आरोप है कि उसकी बेटी की शादी 6 मार्च 2024 को लखनऊ के आशियाना में रहने वाले सतीश पुत्र जवाहर राजभर के साथ हिंदू रीति रवाज  से हुई थी। शादी में लगभग 30 लाख रुपए खर्च हुआ जिसमें नगदी, सोने की सिकड़ी तथा अन्य सामान दहेज के रूप में दिया गया। ससुराल पहुंचने पर ससुराल में पति सतीश, ससुर जवाहर और सास दुर्गावती देवी ब्रेजा कार की मांग करने लगे। मांग को लेकर आए दिन प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि विगत 1 दिसंबर को ससुराल जनों ने उसके साथ मारपीट किया और जान से मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आए तो विवाहिता की जान बची। आरोप है कि ससुराल में दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता के पिता रामकरन की तहरीर पर पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post