Top News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरादरी में सफाई कर मत्था टेका

भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरादरी में सफाई कर मत्था टेका

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के करहां मंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में अहिल्याबाई होलकर की जन्म शताब्दी वर्ष पर मठ गुरादरी में साफ-सफाई की गई। सफाई उपरांत सभी ने पूजन-अर्चन व आरती कर बाबा घनश्याम साहब के दरबार मे माथा टेका।

इस मौके पर भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। शीर्ष नेतृत्व के द्वारा जो भी दिशानिर्देश दिया जाता है उसका पूर्ण मनोयोग से पालन किया जाता है। हम सभी देश के सभी महापुरुषों का सम्मान करते हैं। इसी क्रम में राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जन्म शताब्दी वर्ष पर गुरादरी मठ पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर आशीष चौधरी, रितिक सिंह, चंद्रकांत तिवारी, बालगोविंद यादव, सौरभ तिवारी, सरोज पांडेय, नीरज कश्यप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post