Top News

मनरेगा कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन

मनरेगा कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन

करहां (मऊ) : घोसी के कार्यक्रम अधिकारी विनय द्विवेदी पर हुए जानलेवा हमले व रोजगार सेवकों के उत्पीड़न के विरोध में गुरुवार को मुहम्मदाबाद गोहना विकासखंड के मनरेगा कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। जनपद मुख्यालय पर भी पहुंच कर ब्लाक से सभी रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, कंप्यूटर आपरेटर, लेखा सहायक, ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों ने ब्लाक गेट पर एकत्रित होकर विनय द्विवेदी के हमलावरों की गिरफ्तारी व रोजगार सेवकों का उत्पीड़न रोके जाने की मांग की।

एपीओ सत्यप्रकाश पांडेय ने कहा कि घोसी ब्लाक के कार्यक्रम अधिकारी के उपर जानलेवा हमला निंदनीय है। कहा कि अगर इस पर रोक नहीं लगी तो आने वाले दिनों में अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा। ब्लाक पर होने वाली बैठकों का बहिष्कार किया जाएगा। इसमें तकनीकी सहायक सुशील कुमार, मीरा देवी, अमित सिंह, राजेश यादव, विजय शंकर चौहान, चंदा सिंह, शहंशाह आलम सौदागर, गौतम कुमार, मनोज कुमार, माया विश्वकर्मा, सरोज देवी, सरिता देवी आदि लोग रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post