माहपुर ने भुसुवां को हराकर जीता उद्घाटन मुकाबला
करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के माहपुर स्थित बाबा घनश्याम दास किसान प्राथमिक विद्यालय के परिसर में रविवार को बाल कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। ग्राम प्रधान जगदीश चौहान ने फीता काटकर उद्घाटन किया। पहला मुकाबला भुसुवा व माहपुर के बीच खेला गया, जिसमें माहपुर ने भुसुवा को 7 अंको के अंतराल से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
कुल 20 आमंत्रित टीमो के बीच खेले जाने वाली इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार भोर में होगा। पहला मुकाबला ही बेहद रोमांचक हुआ। माहपुर और भुसुवा के बीच उतार-चढ़ाव भरे मुकाबले में अंततः 21-14 से माहपुर ने मुकाबला अपने नाम किया।
इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष उधम सिंह चौहान, महामंत्री अजय चौहान, अमीरुल्लाह खां, लखेंद्र चौहान, बदरे आलम, वीरेंद्र चौहान, अबूबकर, कमेंट्रेटर सुरेंद्र राना सहित सैकड़ों दर्शक उपस्थित रहे।




Post a Comment