किसान नेता राकेश सिंह अरहर की फसल डूबने को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
मऊ। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष तथा भाजपा के किसान नेता राकेश सिंह ने जिलाधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र से मिलकर पत्रक देकर रतनपुरा ब्लाक के डेढ़ दर्जन गांवों की धान और रहर की फसलों को डूबने से हो रही छति से अवगत कराया। डीएम ने आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
रतनपुरा ब्लाक में खड़िया ड्रेन जो गाढ़ा ताल और इटौरा ताल की जल निकासी के लिए है इस ड्रेन में मछली मारने वाले अवैध बांध डालकर पानी केबहाव को रोक दिए इसके कारण रतनपुरा ब्लाक के दक्षिण के खालिसपुर, इटौरा, अरदौना, इसहाकपुर ,गोबरिया ,बिलौवा सिधवल, बीबीपुर, नगवा ,दतौडा, मुबारकपुर ,जोगापुर, गाढ़ा,मखना,खुनटी ,सेहबरपुर ,मडैली , मुस्तफाबाद ,बखरिया आदि गांवों की धान और रहर की फसलें डूब जाने से कई हजार एकड़ किसानों की फैसले बर्बाद हो गई है और हो रही हैं। जबकि यह ड्रेन सिंचाई विभाग की है।
इन्होंने बताया कि खरीफ की फसल में जो लागत लगी है वह किसान का डूब रहा है और पानी का निकास/बहाव नहीं होगा तो रबी की फसलें भी समय से बुआई नहीं हो पायेंगी इस तरह से किसानों का दोहरी क्षति होगी, और किसानों के सामने भीखमरी की समस्या आ जायेगी। इन्होंने जिलाधिकारी व सिंचाई विभाग से मांग की है कि पुलिस बल को लेकर इस खड़िया ड्रेन में मछली मारने के लिए लगाए गए अवैध बांधों को तत्कालहटाया जाए अगर एक सप्ताह यानि १५अकटुबर २०२५केअंदर पानी के बहाव कोरोकने वाले अवैधबधों को नहीं हटाया गया तो किसानों के हित में १६अकटूबर२०२५को कलेक्ट्रेट मऊ में भूख हड़तालके लिए बाध्य होना पड़ेगा। इसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन और सिचाई विभाग की होंगी।


Post a Comment