Top News

बेसिक के बच्चों ने मनाया भव्य दीपोत्सव

बेसिक के बच्चों ने मनाया भव्य दीपोत्सव

करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के माहपुर, मालव, सौसरवां, कोठियां, शमशाबाद, नगरीपार, करहां सहित विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में शनिवार दीपावली के अवकाश के बाद देर शाम दीपोत्सव पर्व मनाया गया। बच्चों ने हर्षोल्लास पूर्वक विभिन्न प्रकार की रंगोलियों का निर्माण, दीपमालिका सजावट कर दीप जलाया और भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशियां मनाई।


मालव प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में बच्चों ने निपुण दिवाली के माडल की रंगोली बनाकर उसे दियों से रौशन किया। इस दौरान बच्चों को मिठाई खिलाकर दीपावली की बधाई देते हुए विदा किया गया।


 कंपोजिट विद्यालय माहपुर में प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर तिवारी व सहायक अध्यापक राजीव मौर्य ने बच्चों से आपरेशन सिंदूर वाली रंगोली बनाकर दियों से सजाया और पहलगाम हमले में शहीद लोंगो को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसी प्रकार बच्चों ने प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान आदि सहित अयोध्या लौटने के दृश्य का मंचन किया। अयोध्या लौटने की खुशी स्वरुप विद्यालय परिसर में दीप जलाए गए।


इसी प्रकार शमशाबाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय कोठिया, सौसरवां, नगरीपार व करहां आदि स्कूलों में भी रंगोली निर्माण कर दीपक जलाए गए। इस अवसर पर प्रवीण कुमार राय, चंद्रशेखर मौर्य, स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, विमला सिंह, सोनी वर्तमा, गौतम विश्वकर्मा, फहद अहमद, रामनरेश यादव, अविनाश ठाकुर, मनोज गुप्ता, रामकेर राम, छट्ठू प्रसाद सहित सैकड़ों विद्यार्थीगण उपस्थित रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post