युवा शक्ति क्लब ने किया स्वदेश सिंह को सम्मानित
•मु.बाद गोहना ब्लाक के भदीड़ में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
•स्वदेश निस्वार्थ भाव से कर रहे धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक स्थलों का जीर्णोद्धार
•स्वदेश सिंह ग्रेटर नोएडा में हैं जिम्स संस्थान के हैं सीईओ
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के भदीड़ गांव में गुरुवार को सायंकाल युवा शक्ति क्लब के तत्वाधान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें गांव निवासी व ग्रेटर नोएडा में जिम्स संस्थान के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह रौशन को उनके शैक्षिक, धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उपस्थिति लोंगों में अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके कार्यों के प्रति आभार प्रकट कर उनका उत्साहवर्धन किय्या।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विचार परिवार के अनुगामी व संघ के बड़े पदाधिकारी शिवाजी राय ने बताया कि स्वदेश कुमार सिंह स्वभाव से बेहद मिलनसार एवं सहयोगी हैं। एक बड़े संस्थान में अतिव्यस्तम जीवन जीने के बावजूद वे समय निकालकर गांव गिराव की पुरानी धरोहरों का जीर्णोद्धार करा रहे हैं। विशिष्ट अतिथि रामनिवास मौर्य ने बताया कि बेहद कम समय में स्वदेश सिंह ने गुरलहवा बाबा, डीह बाबा, सती माई, शिव मंदिर, काली माता, दुर्गाजी मंदिर सहित गांव के मुख्य द्वार का भव्य निर्माण कार्य संपन्न कराया। इसके साथ ही महरुपुर स्थित मंदिर का भी उन्होंने कायाकल्प करवाया है। राघवेंद्र प्रताप सिंह सिसोदिया ने बताया कि स्वदेश सिंह के द्वारा बिना किसी जाति-धर्म व भेदभाव के गांव की जरुरतमंद बहन बेटियों की शादी में सदैव मदद की जाती है। छठ एवं जिउतिया पर्व पर गांव की माताओं-बहनों को साड़ी भी वितरित की जाती है। यह सारा कुछ उनके द्वारा बिना किसी निजी स्वार्थ के हृदय में सेवा भाव के कारण किया जा रहा है।
सिसोदिया संघ देवलास के संयुक्त मंत्री चंद्रविजय सिंह ने बताया की वर्तमान समय में देवलास के लगभग एक दर्जन धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों का कायाकल्प भी स्वदेश सिंह के द्वारा करवाया जा रहा है। इसके अलावा वहां स्थित महाराणा प्रताप स्मारक स्थल का पुनर्निर्माण कर 25 लाख की लागत से राणा प्रताप की चेतक पर सवार कांस्य प्रतिमा भी लगाई जानी है। इन सबमें स्वदेश का प्रमुख योगदान है।
अपने सम्मान से अभिभूत स्वदेश सिंह ने बताया कि अपने गांव में युवा शक्ति के मध्य सम्मानित होना गौरव की बात है, इससे अन्य युवाओं को भी कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी। बचपन में काफी अभाव के बीच जीते हुए जब उच्च शिक्षा प्राप्त कर अन्य युवाओं को शिक्षित करने का सौभाग्य मिला है। ऐसे में अपनी आमदनी से गांव-क्षेत्र में धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक स्थलों का जीर्णोद्धार और कायाकल्प करके उन्हें आत्मिक सुखानुभूति की प्राप्ति होती है। बताया कि वह ऐसे सामाजिक और धार्मिक कार्य भविष्य में भी बिना किसी भेदभाव और स्वार्थ के करते रहेंगे।
कार्यक्रम का संयोजन संजय सिंह व संचालन अनिरुद्ध सिंह ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान गौरी राजभर, भीष्मदेव सिंह, कृपा नारायण, दिनेश सिंह, रविंद्र गुप्ता, पतिराम, लल्लन सिंह, रणधीर, मांधाता, रामप्रवेश, शशि प्रकाश, लव चतुर्वेदी, अभिषेक तिवारी, पप्पू यादव, इंद्रद्युम्न सिंह, धनंजय, निशांत आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।




Post a Comment