Top News

14 वर्षीय किशोरी लापता, स्वजन की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज

14 वर्षीय किशोरी लापता, स्वजन की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर कोलौरा गांव से 14 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में उसकी बहन प्रांजल द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच व खोजबीन शुरु कर दी है।

दर्ज गुमशुदगी के अनुसाए किशोरी 7 जून की सुबह करीब 8 बजे अपनी दादी के साथ खेत गई थी, जहां से वह अचानक लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

कैंसर पीड़िता महिला ने पति और रिश्तेदार पर लगाए छेड़खानी व दहेज उत्पीड़न के आरोप

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बनियापार निवासी एक कैंसर पीड़ित महिला ने अपने पति के मौसी के बेटे आलोक पर छेड़खानी, अश्लील हरकत करने और मंगलसूत्र छीनने का गंभीर आरोप लगाया है। इसके साथ ही उसने अपने पति ज्ञानचंद पर दहेज को लेकर लगातार उत्पीड़न और मारपीट करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ छेड़खानी, दहेज उत्पीड़न, मारपीट और चोरी जैसी धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

पीड़िता इंदू यादव के अनुसार आलोक यादव करीब 10 दिन पहले उसके घर आया था और अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर वह भाग गया, लेकिन कुछ दिनों बाद वह दोबारा घर पहुंचा और पति की मौजूदगी में फिर से गलत हरकत की। पीड़िता का कहना है कि विरोध के बावजूद पति ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया और आरोप है कि इसी दौरान आलोक मंगलसूत्र लेकर फरार हो गया। महिला ने बताया कि वह गंभीर बीमारी कैंसर से जूझ रही है और बच्चों के साथ छोटे मकान में रहती है। 

खेत समतल कराने के दौरान मारपीट में युवक घायल, तीन पर केस दर्ज

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भांटीकला गांव में खेत समतलीकरण कराने के दौरान हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना में एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

पीड़ित चंद्रकांत तिवारी के अनुसार वह 8 जून को अपने खेत में ट्रैक्टर से समतलीकरण का काम करा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी खेत के मालिक रामजन्म, बाबू और कल्लन निवासीगण चेरुईडीह मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने गंभीर रुप से घायल करने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी।

शादी समारोह में भोजन के लेनदेन में मारपीट, युवक घायल

करहां (मऊ) : रानीपुर थाना क्षेत्र के घुटमा गांव में 6 जून को शादी समारोह के दौरान भोजन के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। इलाज के बाद 08 जून को पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित शहरे आलम ने दर्ज प्रथमिकी में आरोप लगाया है कि उसके पुत्र साहिल पर माठू उर्फ अब्दुल गफ्फार, विदूक, जद्दी और जमालु सभी निवासीगण घुटमा दरौरा ने पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा, लात-घूंसे और ईंट से हमला कर दिया। हमले में साहिल के सिर में चोटें आईं।



Post a Comment

Previous Post Next Post