व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी संबंधी समस्याओं पर हुआ मंथन
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा स्थित एलपीएम मैरिज लान में मंगलवार को व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें व्यापारियों एवं राज्य कर विभाग के अधिकारियों के बीच जीएसटी से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों द्वारा कई सुझाव एवं समस्याएं प्रस्तुत की गईं, जिनमें से अनेक का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, मऊ के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रुप में नगर अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्त, चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष लालजी वर्मा, सराफा संघ अध्यक्ष त्रिभुवन नारायण सिंह, सेठ राजीव कुमार, सेठ प्रदीप कुमार गुप्त, मनीष वर्मा, सूरज कुमार गुप्त, बद्री प्रसाद अग्रवाल, संजय जायसवाल तथा तेजनाथ मौर्य उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने व्यापारियों और विभागीय अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे संवाद कार्यक्रमों से व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में मदद मिलती है तथा कर प्रणाली को और अधिक सरल एवं पारदर्शी बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिले से पधारे राज्य कर सहायक आयुक्त नितिन श्रीवास्तव, राज्य कर अधिकारी राजेश कुमार सिंह, अमित राय, लिपिक सगीर अहमद तथा शुभम कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर द्वारा शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।



Post a Comment