Top News

अनियंत्रित ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चार घायल

अनियंत्रित ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चार घायल

करहां (मऊ) : चिरैयाकोट-मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग पर सुरहुरपुर में मंगलवार पूर्वाह्न एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में माहपुर निवासी सायदा (60), सगुस्ता (55), अलीजा (8) तथा एक अन्य महिला घायल हो गईं।

बताया जाता है कि सभी दवा लेने मुहम्मदाबाद गोहना जा रही थीं। दुर्घटना में घायलों को हाथ, सिर और चेहरे पर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पास के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। हादसे के बाद चालक ई-रिक्शा लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर स्वजन भी घटनास्थल और अस्पताल में पहुंचे।

Post a Comment

Previous Post Next Post