Top News

करजौली जंगल में किशोरी का शव मिलने से सनसनी, पुलिस हर पहलू की कर रही जांच

करजौली जंगल में किशोरी का शव मिलने से सनसनी, पुलिस हर पहलू की कर रही जांच

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के संसारपट्टी गांव की 15 वर्षीय किशोरी का शव मंगलवार सुबह करजौली जंगल में एक आम के पेड़ से लटका मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए।

मृतका की पहचान प्रीति चौहान (15) पुत्री खराऊ चौहान निवासी संसार पटी के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक प्रीति सोमवार शाम करीब सात बजे अपनी छोटी बहन के साथ घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। मंगलवार सुबह उसकी छोटी बहन प्रिया जंगल की ओर गई, जहां उसने एक आम के पेड़ से प्रीति का शव लटका देखा। इसके बाद उसने परिजनों को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी संभावित बिंदुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। यदि जांच में किसी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post