Top News

चन्द्रयान-3 का चन्द्रमा पर उतरने का किया जाय सीधा प्रसारण : बीएसए





चन्द्रयान-3 का चन्द्रमा पर उतरने का किया जाय सीधा प्रसारण : बीएसए

मऊ। जनपद के सभी खण्ड शिक्षा अधिकारीगण को महानिदेशक स्कूल के आदेश के अनुपालन के क्रम में चन्द्रयान-3 का चन्द्रमा पर उतरने का सीधा प्रसारण स्कूलों में कराके बच्चों को दिखाने का निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रदान किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक 23 अगस्त दिन बुधवार जो सायंकाल 05:27 बजे चन्द्रयान-3 के चन्द्रमा पर उतरने का सीधा प्रसारण इसरो की वेबसाइट और डीडी-1 पर किया जाएगा। यह देश के लिए एक यादगार और गौरवपूर्ण क्षण होगा। यह जिज्ञासा और एकता को बढ़ावा देगा। यह युवाओं के मन मे अन्वेषण के प्रति जुनून भी भरेगा। भारत सामूहिक रूप से प्रौद्योगिकी, विज्ञान, शक्ति और सामर्थ्य का उत्सव मनाएगा।

इसलिए खण्ड शिक्षा अधिकारीगण के माध्यम से जनपद के समस्त विद्यालयों में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को बुधवार सायं 05:15 से 06:15 बजे तक विशेष सभा कराके चन्द्रयान-3 के चन्द्रमा पर उतरने का सीधा प्रसारण दिखाने हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय का निर्देश प्राप्त हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post