Top News

मऊ गए परिवार के घर दिनदहाड़े हुई सनसनीखेच चोरी



मऊ गए परिवार के घर दिनदहाड़े हुई सनसनीखेच चोरी



करहाँ, मु.बाद गोहना, मऊ। जनपद में पिछले कुछ दिनों से कई चोरियों की घटनाएं देखने और सुनने को मिल रही हैं। ताज़ा मामला मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के लग्गूपुर गाँव का है। यहाँ बुधवार को परिवार के साथ जिला मुख्यालय गए राधेश्याम सिंह के घर दिनदहाड़े ताला तोड़कर चोरी का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पुलिस मामले को दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

पीड़ित ने पहले तो खोजबीन का बहुत प्रयास किया लेकिन अंततः थक-हार कर शुक्रवार देर शाम अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर कड़ी न्यायोचित कार्यवाही की माँग की।

दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया है कि बुधवार को दिन में 11 बजे से 03 बजे के बीच जब वो परिवार सहित मऊ गए थे तो इसी बीच चोरों ने गेट का ताला तोड़कर इस चोरी की घटना को अंजाम दिया। वापस घर आने पर टूटे हुए ताले एवं गायब एवं बिखरे सामान देखकर आवाक रह गया। चोरी गए सामानों में सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी व चैन, चांदी का पायल व सिक्का तथा नगदी 30 हजार रुपये चोर उठा ले गए। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध उचित कार्यवाही की गुहार लगाई है। पुलिस मामले को दर्ज कर चोरी गए सामानों की बरामदगी के प्रयास में लग गयी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post