Top News

दहेज एवं शारिरिक उत्पीड़न से तंग महिला ने लगाई न्याय की गुहार, किया केस



दहेज एवं शारिरिक उत्पीड़न से तंग महिला ने लगाई न्याय की गुहार, किया केस



करहाँ, मऊ। रानीपुर थानांतर्गत घुटमा गाँव की रहने वाली तथा थाना दुल्लहपुर के लेदिहवा गाँव में ब्याही गयी महिला ने दहेज एवं शारिरिक उत्पीड़न से तंग आकर केस दर्ज किया है एवं न्याय की गुहार लगाई है।

घुटमा-करहाँ की निवासिनी राबड़ी देवी पुत्री स्वर्गीय गरीब की शादी 6 वर्ष पहले गाज़ीपुर जनपद के दुल्लहपुर थानांतर्गत लेदिहवा गाँव में गोविन्द के साथ हुई है। राबड़ी ने दर्ज केस में अपने पति गोविन्द, सास धरमी और देवर मनोज, बबलू, अरुण व रविन्द्र पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने एवं प्रायः मारपीटकर भगा देने का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि उसके पिता द्वारा गाड़ी, आभूषण और अन्य सामग्री उपहार स्वरूप दिया गया है लेकिन उसके बावजूद ससुराल के लोग 5 लाख रुपयों की माँग करते हैं।

राबड़ी ने यह भी आरोप लगाया है कि जब भी वह ससुराल जाती है तो मारपीट कर भगा दिया जाता है। उसके पास 5 एवं 2 साल के दो बच्चे भी हैं। दो साल से वह मायके में ही रह रही है जबकि उसे कोई खर्चा भी नहीं दिया जाता। पीड़ित ने शुक्रवार रानीपुर थाने में पहुँच ससुराल वालों पर दहेज एवं शारीरिक उत्पीड़न का केस दर्ज कराते हुए न्याय की माँग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post