जागरण, भंडारा व भजन संध्या से सजा माँ लक्ष्मी का दरबार
करहाँ, मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना विकासखंड अंतर्गत करहाँ बाजार में विभिन्न लक्ष्मी पूजन समितियों के द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंगलवार को सायंकाल से लेकर देर रात तक जागरण, भंडारा व भजन संध्या से मां लक्ष्मी का दरबार गुंजायमान रहा।
बता दें कि इस बार करहाँ बाजार में पांच लक्ष्मी प्रतिमाएं स्थापित की गई थी। इसमें शिव मंदिर लक्ष्मी पूजन समिति द्वारा प्रतिमाओं का सोमवार को विसर्जन किया जा चुका है। मंगलवार को यूनियन बैंक के पास वाली लक्ष्मी पूजन समिति द्वारा सुप्रसिद्ध सत्या म्यूजिकल ग्रुप के अखिलेश चौहान की पार्टी द्वारा करहाँ बाजार के प्रसिद्ध श्री टॉवर के सामने भव्य जगराता का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहाँ देर रात तक श्रद्धालु झूमते रहे। इसके सांस्कृतिक मंच का उद्घाटन क्षेत्र के समाजसेवी व निवर्तमान करहाँ भाजपा जिला पंचायत सदस्य प्रत्यासी अखण्ड प्रताप सिंह व करहाँ निवासी राहुल सिंह ने फीता काटकर किया। साथ ही जागरण के लिए एक बड़ी राशि का सहयोग कर खूब तालियां बटोरी।
इस अवसर पर इस कार्यक्रम में सत्या म्यूजिकल ग्रुप के संचालक अखिलेश चौहान, समिति के अध्यक्ष महेश यादव, अजय वर्मा, रवि चौरसिया, भीम यादव, दीपक चौरसिया, आशीष सिंह, सनी श्रीवास्तव, राहुल मद्धेशिया, सुनील मद्धेशिया सहित कमेटी के सभी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
श्री टॉवर के बगल में स्थित लक्ष्मी पूजन पंडाल समिति के द्वारा भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ो लोंगो ने माँ लक्ष्मी का महाप्रसाद ग्रहण किया। इस भंडारे में आनंद मद्धेशिया, पंकज गुप्ता, प्रदीप विश्वकर्मा, राहुल गुप्ता, नीरज मद्धेशिया, आशुतोष सिंह, टुनटुन मद्धेशिया, सुम्मन भारद्वाज सहित कमेटी के सभी सदस्य देर रात तक लगे रहे।
करहाँ मील स्थित लक्ष्मी पूजन समिति के पंडाल में रोज की भांति भजन संध्या आयोजित हुई। इसमें रूपेश पाण्डेय, पिंटू शर्मा, मुन्ना सिंह, भूपेंद्र पाण्डेय, परमहंस यादव आदि ने माता लक्ष्मी को स्वरांजली निवेदित की। इस अवसर पर सुनील राजभर, दीपक गुप्ता, आनन्द चौहान, धीरज मद्धेशिया, शिवांग यादव, आदि सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आज बुधवार सायंकाल लक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
Post a Comment