Top News

गांव-गांव भ्रमण की अक्षत कलश की शोभा यात्रा


गांव-गांव भ्रमण कर रही भव्य अक्षत कलश की शोभा यात्रा



करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के राजर्षि नगर दरौरा, याकूबपुर और दतौली में भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या से लाये गये पूजित अक्षत की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें रथ, ध्वजा-पताका से युक्त ऊर्जावान स्त्री-पुरुष जयघोष करते हुये चल रहे थे। उन्होंने घर-घर जाकर अक्षत व चित्र लोंगो को भेंट कर 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव का निमंत्रण सौंपा तथा घर एवं देवालयों में उत्सव मनाने एवं दीपदान करने का आग्रह किया।


विभिन्न स्थानों एवं गांवों में चल रही अक्षत कलश यात्रा के क्रम में गुरुवार को दिनभर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह धर्मेंद्र सिंह, खंड गतिविधिक विजय प्रताप सिंह चंदन, करहां भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह, महामंत्री भूपेंद्र सिंह, ग्राम पालक व बूथ प्रमुख शमशाबाद चन्द्रभान सिंह, रथ संचालक जगदम्बा पांडेय के नेतृत्व में प्रभु श्रीराम की झांकी से सुसज्जित रथ का पूजन-अर्चन एवं आरती की गई। कार्यकत्ताओं ने ग्राम पंचायत के सभी मुहल्लों में घर-घर जाकर शुभ पूजित अक्षत व श्रीराम मंदिर का चित्र प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव के निमंत्रण स्वरूप सौंपा। इस कलश यात्रा के प्रति समस्त ग्रामवासियों में खासा उत्साह एवं धार्मिक आस्था देखी गयी।


इस अवसर पर प्रियंका सिंह, सुबाशंकर सिंह, रीता देवी, सालिक यादव, ज्ञानेंद्र प्रताप, संगीता यादव, रोमी तोमर, अविनाश नायडू गौतम, अर्चना सिंह, पंकज सिंह, अभिषेक कुमार, इंदूमती, किरण देवी सहित सैकड़ो स्त्री-पुरुष मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post