Top News

अरैला व चकसहजा में सम्पन्न हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा का भव्य कार्यक्रम


अरैला व चकसहजा में सम्पन्न हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा का भव्य कार्यक्रम



करहाँ, मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना विधामसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत अरैला और चकसहजा गावों में गुरुवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। अरैला के कार्यक्रम में भाजपा गोरक्ष प्रान्त के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता जबकि चकसहजा के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश भाजपा प्रांतीय परिषद के सदस्य छोटू प्रसाद ने माता सरस्वती के चित्र पर पूजन-अर्चन, माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान महिलाओं और गरीबों के हितों के लिए किए जाने वाले कार्यों के अलावा जनकल्याणकारी सुविधाओं की जानकारी दी गयी। बताया गया कि यह सरकार बिना किसी भेदभाव के सबके साथ, सबके विश्वास के आधार पर कार्य कर रही है। जो सुविधा और पैसा सरकार के पास से चलता है वह अंतिम व्यक्ति तक सीधे शत-प्रतिशत प्राप्त होता है।


दोनों कार्यक्रम नोडल अधिकारी सीडीपीओ संजीव कुमार की देखरेख में सम्पन्न हुआ। इसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने की जानकारी दिया साथ ही योजनाओं से वंचित रह गये अभ्यर्थियों की समस्याओं का मौके पर निदान किया। दोनों मुख्य अतिथियों ने आवास, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, किसान सम्मान निधि, शौचालय, उज्जवला गैस से संतृप्त लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।



सुनील गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अन्त्योदय की योजना पर काम कर रहे हैं। हर जाति-वर्ग, स्त्री-पुरुष को सीधे लाभ मिल रहा है। आजादी के बाद पहली बार जनता की सरकार जनता के हितों के लिए पूरी तरह समर्पित है। छोटू प्रसाद ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुये ग्रामीणों से सीधे मुखातिब हुये। संवाद करते हुऐ कहा कि क्या कभी किसी योजना का लाभ मुंह देखकर किया गया। पिछड़े, गरीब, दलित, वंचित और महिला हितों के लिए कार्य कर रहे पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें और 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा करने में सहयोगी बनें।


कार्यक्रम को मुख्य रूप लोकसभा भाजपा विस्तारक अंकुर पाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष दयाप्रकाश तोमर, अल्पसंख्यक मोर्चा के अबुल फ़ैज़ खां और सीडीपीओ संजीव कुमार ने संबोधित किया। दोनों कार्यक्रमो का संचालन विधानसभा भाजपा विस्तारक अक्षत शुक्ला ने किया। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष संतोष कुमार राय, अरैला ग्रामप्रधान चंदा देवी, प्रतिनिधि अभयदीप व नौमी प्रसाद, चकसहजा ग्रामप्रधान रामजीत राम, भतड़ी ग्रामप्रधान राजकुमार चौहान, करहां ग्रामप्रधान श्यामविहारी जायसवाल, ग्राम पंचायत सचिव नरेंद्रमणि व वीरेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post