Top News

बेसहारा व आवारा पशुओं से किसान परेशान, नहीं हो पा रहा समस्या का स्थायी निस्तारण


बेसहारा व आवारा पशुओं से किसान परेशान, नहीं हो पा रहा समस्या का स्थायी निस्तारण



करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद विकास खंड अंतर्गत करहां परिक्षेत्र के विभिन्न गांवों में रवि की बढ़ती फसलों को आवारा और बेसहारा पशुओं द्वारा नष्ट करने से किसान परेशान हैं।

क्षेत्र के दरौरा, करहां, माहपुर, शमशाबाद, नगपुर, दपेहड़ी, दतौली, याकूबपुर आदि गांवों में छुट्टा पशुओं द्वारा गेंहूँ, मटर, चना, सरसों आदि की फसलें सफाचट कर दी जा रही हैं। किसान सिचाई के सीजन में सिचाई करे कि इस ठंढ में रात-दिन रखवाली। किसान सुबाशंकर सिंह, विनोद यादव, रवींद्रनाथ, प्रमोद कुमार, हरेंद्र प्रसाद, चन्द्रभान मौर्य, अविनाश सिंह आदि का कहना है कि संबंधित विभाग व अधिकारी कर्मचारियों को किसानों की समस्या से कोई सरोकार नहीं है।

दिन में कम बिजली आपूर्ति से सिचाई बाधित



करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड के करहां परिक्षेत्र के विभिन्न गांवों में दिन में बहुत कम बिजली आपूर्ति से किसान क्षुब्ध हैं। भयंकर सर्दी में रात में सिचाई करना दुष्कर है। इसलिए किसानों ने दिन में पर्याप्त बिजली आपूर्ति करने की गुहार लगाई है।

किसान प्रमोद सिंह, महेंद्र सिंह, चंद्रपाल चौहान, जयश्री  प्रसाद, मुखराम चौहान, बहादुर यादव, अवधनाथ राम आदि का कहना है कि किसानों के द्वारा जिला स्तर पर रात की बजाय दिन में पर्याप्त बिजली देने सम्बन्धी पत्रक भी दिया जा चुका है। बावजूद इसके रात की बजाय दिन में बहुत कम बिजली मिल रही है।



Post a Comment

Previous Post Next Post