Top News

विकसित भारत संकल्प यात्रा में लाभार्थियों को बांटे गये प्रमाणपत्र


विकसित भारत संकल्प यात्रा में लाभार्थियों को बांटे गये प्रमाणपत्र



मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड के शमशाबाद व दरौरा में हुआ कार्यक्रम



मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा प्रवक्ता आनंद दूबे ने कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का दिया निर्देश



करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड के शमशाबाद व दरौरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को मुख्य अतिथि ने प्रमाण पत्र वितरित किया। उपस्थित लोंगो ने बड़ी एलईडी स्क्रीन पर सजीव प्रसारण के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी पाई।



सोमवार को प्रथम सत्र में शमशाबाद तथा द्वितीय सत्र में दरौरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा प्रवक्ता आनन्द दूबे रहे। उन्होंने सरस्वती प्रतिमा पर पूजन-अर्चन व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपस्थित लोंगो को उनकी पात्रता के हिसाब से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आवास योजना, उज्ज्वला योजना, विधवा, दिव्यांग व वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, विभिन्न ऋण योजना, सामूहिक विवाह योजना, मातृत्व योजना, पुष्टाहार योजना, छात्रवृत्ति योजना सहित स्वरोजगार योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया। कहा कि सरकार और प्रशासन आपके गांव-घर में पहली बार आकर आप सभी को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का काम कर रहा है। ब्लाक के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जागरूकता और जानकारी के अभाव में कोई भी पात्र अभ्यर्थी किसी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रह जाये। ये मोदी जी की गारंटी वैन शतप्रतिशत लाभ प्रदान करने का वाहक बने।


कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी ने स्टाल लगाकर अपनी योजनाओं की जानकारी दी तथा उनकी समस्याओं का निदान किया। इस अवसर पर अजय सिंह कक्कू, डाक्टर उमेश सरोज, छोटू प्रसाद, पूनम सरोज, रमेश दूबे, लालजी वर्मा, रामसरन चौहान, ओंकार सिंह, आशीष चौधरी, अबुल फ़ैज़ खां, खंड शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश, रामजीत यादव, मोहम्मद अशफाक, अजय कुमार राय सहित दोनों गांवो के सैकड़ों ग्रामनिवासी स्त्री-पुरूष मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post