Top News

डोर टू डोर छड़ी के लिये समर्थन मांग रही भाजपा नेत्रियां

डोर टू डोर छड़ी के लिये समर्थन मांग रही भाजपा नेत्रियां

करहाँ (मऊ) : लोकसभा चुनाव घोसी का चुनावी महासमर बड़ी रैलियों, जनसभाओं, चौपालों से होता हुआ घर-घर, जन-जन सम्पर्क अभियान तक आ पहुंचा है। मंगलवार को विधानसभा मुहम्मदाबाद गोहना की निवर्तमान भाजपा प्रत्याशी पूनम सरोज तथा वर्तमान ब्लाक प्रमुख व भाजपा महिला मोर्चे की जिला उपाध्यक्ष रानू सिंह ने सहयोगियों संग क्षेत्र के विभिन्न गांवो में डोर टू डोर जनसंपर्क कर छड़ी चुनाव निशान के लिए जनसमर्थन मांगा। कहा कि घोसी लोकसभा चुनाव में छड़ी चुनाव निशान ही नरेंद्र मोदी, अमित शाह व योगी आदित्यनाथ को मजबूत करने का चुनाव निशान है।

भाँटीकला, दपेहड़ी, दतौली, याकूबपुर, शमशाबाद आदि गाँवों में घर-घर संपर्क कर मतदाताओं से रानू सिंह व पूनम सरोज ने अपील किया कि घोसी से डाक्टर अरविंद राजभर को जिताकर आप सभी केंद्र में नरेन्द्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में सहयोग करें। कहा कि 400 पार सीटों का लक्ष्य घोसी को जिताकर ही हासिल किया जा सकता है इसलिए बिना किसी भ्रम के छड़ी चुनाव चिन्ह को ही कमल समझकर शत-प्रतिशत मतदान करें।

इस जनसम्पर्क अभियान में करहां भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह मुन्ना, भाजपा महामंत्री भूपेंद्र सिंह, करहां भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी, मण्डल उपाध्यक्ष रितिक सिंह आदि चल रहे थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post