अवैध कब्जा रोकने पर महिलाओं से मारपीट, केस दर्ज
करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के तुलसीपुर कुढ़वा गांव में शनिवार को कब्जे वाली जमीन पर अवैध कब्जा करने पर रोकने को लेकर गांव निवासी कुछ लोंगो ने मां-बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित महिला ने सोमवार को चार आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है।
दर्ज केस में गांव निवासी मंजू पत्नी गुलाब ने आरोप लगाया है कि उसकी कब्जे वाली जमीन पर शनिवार को सायंकाल खरचू, मिंता, करन और कन्हैया मिट्टी, ईंट व पत्थर रखकर अवैध कब्जा कर रहे थे। पीड़ित के विरोध करने पर वह लोग एकजुट होकर मेरी पुत्री सोनम को घर से खींचकर मारने लगे। बचाने गयी तो मुझे भी मारपीट कर घायल कर दिया। इससे हम दोनों को काफी चोटें आई हैं।
पीड़िता ने बताया कि मैं इससे बेहोश हो गयी। डायल 112 पर मारपीट की सूचना दी तथा उसकी वीडियो भी मेरे पास मौजूद है। बताया कि उसके पति बाहर रहते हैं और वह दिल की मरीज है। उसे पेसमेकर भी लगा है।

Post a Comment