ट्रांसफार्मर की चिंगारी से लगी आग, मरम्मत कर चालू की गई आपूर्ति
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड के करहाँ बाजार स्थित यूनियन बैंक के सामने सायंकाल ट्रांसफॉर्मर की खूंटी सुलगने लगी। थोड़ी ही देर में वह आग में तब्दील होकर नीचे फैले कूड़े में फैल गयी। आग से ट्रांसफ़ार्मर को भी छति पहुंची। आसपास के दुकानदारों ने फौरन जमुई स्थित संबंधित 33/11 उपकेंद्र पर सूचना दी ताकि शटडाउन लिया जा सके।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने शटडाउन लेकर आग को बुझाया तथा ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति पुनः बहाल करवाई। करहां बाजार के सबसे व्यस्त बैंक क्षेत्र का यह ट्रांसफार्मर खुले में नीचे ही रखा है जो हमेशा खतरे का सबब बना रहता है। यहां कूड़ा इकट्ठा होने से कई बार आग लग चुकी है। इसके बावजूद इसका कोई स्थायी समाधान नहीं किया जाता।


Post a Comment