मटरू यादव के अनुसार कैसे हों हमारे सांसद-?
करहाँ (मऊ) : हमारे 70 लोकसभा क्षेत्र घोसी का सांसद ऐसा होना चाहिए जो ऊर्जा के साथ विकास को बढ़ावा दे। चूंकि शिक्षा से समाज सभ्य व शिक्षित होता है इसलिए शिक्षित सांसद होना चाहिए। उससे समाज को भी शिक्षा में प्रेरणा मिलेगी।हमारे सांसद शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाए जिससे जनपद में उच्च शिक्षा युवाओं को आसानी से मिल सके।
सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने में सदैव तत्पर रहने वाले को सांसद चुना जाना चाहिए। सांसद को सर्वसुलभ होना चाहिए। जनता के बीच में रहकर उनके सुख-दुख में साथ देने वाले प्रत्याशी को प्राथमिकता देनी चाहिए।
-मटरू यादव, समाजसेवी.. ग्राम- माहपुर, करहां, मऊ


Post a Comment