Top News

जमीनी विवाद में हुई मारपीट में घायल की इलाज के दौरान मृत्यु

जमीनी विवाद में हुई मारपीट में घायल की इलाज के दौरान मृत्यु

करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मालव पीटोखर गांव में विगत 4 जुलाई को दो पक्षों में  आबादी की जमीन पर कब्जा के विवाद में हुई मारपीट में घायल एक व्यक्ति की मंगलवार को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक का जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में अन्त्य परीक्षण किया गया। घायल व्यक्ति की मृत्यु की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और दूसरे पक्ष के नामजद आरोपियों की तलाश में छापेमारी किया। कुछ को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।

बता दें कि मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मालव पिटोखर गांव में जमीन के एक टुकड़े के विवाद को लेकर रामकुंवर और कुसुम देवी के परिवार के बीच झगड़ा था। कब्जा को लेकर 4 जुलाई को मारपीट हुई थी। जिसमें एक पक्ष के आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। इसमें बुरी तरह घायल रामकुवर  का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार को उनकी मृत्यु  हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है शीघ्र ही वह पुलिस की गिरफ्त में होंगे।



Post a Comment

Previous Post Next Post