Top News

लक्ष्मी पूजन समिति रहे सतर्क व सुरक्षित, पुलिस प्रशासन की है पैनी नज़र

लक्ष्मी पूजन समिति रहे सतर्क व सुरक्षित, पुलिस प्रशासन की है पैनी नज़र

करहां (मऊ) : पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सोमवार को सायंकाल मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक के द्वारा पीस कमेटी, संभ्रांत व्यक्तियों, लक्ष्मीपूजन समिति, डीजे संचालक, नगर पंचायत, एसडीओ व अभियन्ताओं के साथ आगामी त्यौहार दीपावली, लक्ष्मी पूजा के संबंध बैठक की गई। इस संबंध में सबकी समस्याओं को सुना गया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बताया गया कि लक्ष्मी पूजन के कुशल संचालन हेतु पुलिस प्रशासन की पैनी नजर है। आप सब भी सतर्क व सुरक्षित तरीके से पर्व मनायें। कोई नई परंपरा कायम न करें एवं उपद्रवी तत्वों से बेहद सावधान रहें।  इसके लिए स्थानीय कोतवाली के सभी लक्ष्मी पूजा पंडालों को चिन्हित कर जानकारियां जुटाई जा रही हैं। पूजा पंडालों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर भी पुलिस की सतर्क निगाहें लगी हुई हैं।

सभी पंडाल स्थलों पर पुलिस की तैनाती की जायेगी। यहां सजावट व डीजे बजाने वाले का भी विवरण एकत्रित किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन त्यौहारों के दौरान खलल डालने वालों पर विशेष नजर रख रही है। पुलिस द्वारा अपराधिक एवं स्टंट करने वाले लोंगो को लेकर विशेष सतर्क है। साथ ही पूजा पंडालों पर जुटने वाली भीड़ का भी आकलन किया जा रहा है। कहा कि नई परम्पराएं न शुरू की जांय अन्यथा इसकी पूरी जिम्मेदारी समिति की होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post