Top News

जीरो पावर्टी योजना से लाभान्वित होंगे निर्धनतम ग्रामीण : बीडीओ

जीरो पावर्टी योजना से लाभान्वित होंगे निर्धनतम ग्रामीण : बीडीओ

करहाँ (मऊ) : एक छोटी सी मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को संवाददाता की मुलाकात मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड के बीडीओ डाक्टर चंद्रशेखर कुशवाहा से हुई। बातचीत में उन्होने शासन द्वारा शुरु की गई जीरो पावर्टी योजना पर प्रकाश डाला। कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी अत्यंत निर्धन लोग पाये जा रहे हैं। इसका मतलब है कि किन्हीं कारणों से निर्धनतम लोंगो तक शासन की कल्याणकारी योजनाएं शत-प्रतिशत नहीं पहुंच पाई हैं। इसके निवारण के लिए अब कमेटी बनाकर उनका सर्वे किया जा रहा है और प्रत्येक गांव से 25 निर्धनतम ग्रामीणों का चयन कर शासन को भेंजा जाना है ताकि उन्हें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान कर उनकी गरीबी दूर की जा सके। प्रस्तुत है बातचीत के प्रमुख अंश..

●जीरो पावर्टी योजना क्या है?

◆जीरो पावर्टी योजना शासन की वह योजना है जिसके अंतर्गत गांव के अत्यंत निर्धन ग्रामीणों का चयन कर उन्हें लाभ प्रदान किया जायेगा। जिसका सर्वे वर्तमान में किया जा रहा है।

●इसका सर्वे कौन कर रहा है?

◆अति निर्धन ग्रामीणों का सर्वे   गांव का एक निर्धारित कैडर कर रहा है। इसमें पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, बीसी सखी, समूह सखी आदि शामिल हैं।

●इसका सत्यापन कौन करेगा?

◆दूसरे स्तर पर इसका सत्यापन पांच सदस्यीय टीम करेगी। इसमें ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान, गांव के स्कूल के प्रधानाध्यापक, दो समूह के सदस्य शामिल होंगे।

●पहले की योजनाओं से यह कैसे अलग होगा?

◆दरअसल पहले ग्राम प्रधान आदि अपने राजनीतिक लाभ के हिसाब से लाभ दिला देते थे। अब कई लोंगो की कमेटी बनाकर इसमें पूरी पारदर्शिता बरती जायेगी। सारी प्रक्रिया माप-अप ऐप के जरिये आनलाईन हो रही है। अब इस सर्वे में भेदभाव नहीं हो सकेगा।

●इस योजना का अंतिम स्टेप क्या होगा?

◆अंत में गांव के सर्वे से चिन्हित 25 निर्धनतम ग्रामीणों की सूची शासन को भेज दी जायेगी। आगे शासन उन्हें जिन योजनाओं से लाभान्वित करना चाहेगा उसे करके उनकी निर्धनता दूर करेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post