Top News

वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक ने 20 किसानों को दिया निःशुल्क मूंग का बीज

वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक ने 20 किसानों को दिया निःशुल्क मूंग का बीज

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के करहां मील पर शनिवार को डीएफपीसी के कार्यालय पर निःशुल्क मूंग बीज वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष डाक्टर विनय कुमार सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य विज्ञान डाक्टर अंगद प्रसाद व मृदा वैज्ञानिक डाक्टर प्रशांत देव सिंह ने 20 किसानों को मूंग के बीज का मुफ्त वितरण किया।

इस दौरान डायरेक्टर चंद्रपाल चौहान ने किसानों को बताया कि पहले की अपेक्षा वर्तमान समय में दलहनी फसलों की खेती कम हो गयी है। इससे हमारे क्षेत्र व प्रदेश में दलहनी फसलों का उत्पादन व क्षेत्रफल कम हुआ है। इसमें सुधार के लिए गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी मूंग का बीज दिया जा रहा है।

डाक्टर विनय कुमार सिंह ने किसानों से कहा कि इस मौसम के खाली समय में बहुत कम समय में इस फसल का उत्पादन हो जाता है, जो खेतों और मनुष्यों दोनों के स्वास्थ्य के लिए विशेष लाभकारी होता है। इस फसल का उपयोग पुनः हरी खाद में परिवर्तित हो जाता है। इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति में वृद्धि होती है। पिछले वर्ष के निरीक्षण में पाया गया था कि इस क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों ने मूंग का अच्छा उत्पादन किया था। बेहतर परिणाम को देखते हुए पुनः आपको मूंग उत्पादन के लिए बीज दिया जा रहा है।

इस अवसर पर जयश्री राम, बांके प्रसाद सिंह, शैलेश चौहान, चंद्रभान मौर्य, विकास सरोज, चंदन राव, अविनाश सिंह, प्रमोद यादव, मोहम्मद खां, शैलेश चौहान, दुलारे राम, सोहित सरोज आदि किसान उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post