मेंहदी प्रतियोगिता में प्रिया ने मारी बाजी
करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के प्राथमिक विद्यालय शमशाबाद में शनिवार को मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुल 40 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल ने प्रिया यादव को प्रथम, तान्या शर्मा को द्वितीय और पावनी सरोज को तृतीय विजेता घोषित किया। प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर मौर्य ने विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्षा सिंधु यादव, सहायक अध्यापक नरेश यादव, शिवलाल यादव, रितेश कुमार, अविनाश ठाकुर, प्रेमशीला देवी आदि उपस्थित रहीं।



Post a Comment