अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित होंगी जिले की दो ग्रामप्रधान
◆देश की राजधानी में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में होंगी शामिल
◆दिल्ली के विज्ञान भवन में नासिरपुर रानीपुर की प्रधान नीलम मिश्रा व कामलसागर फतेहपुर मंडाव की प्रधान कविता होंगी शामिल
◆बेहतर विकास कार्यों के लिए ब्लाक, जिला, प्रदेश व देश स्तर पर पहले भी हो चुकी हैं सम्मानित
करहां (मऊ) : पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देश की राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जाना है। इस क्रम में बेहतर विकास कार्यों के लिए जिले की दो महिला ग्राम प्रधानों को इसमें सम्मानित किया जाना है। यह जानकारी जिला पंचायत राज अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने दी।
रानीपुर ब्लाक के नासिरपुर ग्राम पंचायत की महिला ग्राम प्रधान नीलम मिश्रा पत्नी दिनेश मिश्र बीनू विकास का नित नया आयाम लिख रही हैं। ग्राम पंचायत में बेहतरीन विकास कार्यों के लिए उन्हें पहले भी ब्लाक, जिले, प्रदेश व देश स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। दैनिक जागरण व अल्ट्राटेक की संयुक्त पुरस्कार योजना से भी उक्त ग्रामप्रधान को सम्मानित किया जा चुका है। पिछली बार पंचायत राज विभाग द्वारा विज्ञान भवन दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भी नीलम मिश्रा शिरकत कर चुकी हैं।
नासिरपुर ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर, खेल मैदान, सरकारी विद्यालय का कायाकल्प, सामुदायिक शौचालय, सामुदायिक मिलन केंद्र, पिच रोड, आरसीसी व इंटरलाकिंग आदि विकास कार्य बेहतरीन तरीके से कराये गये हैं। ग्रामप्रधान का वर्तमान लक्ष्य गांव के नागरिकों की प्रति व्यक्ति आय बढ़ाना है। इसके लिए वह विभिन्न विकास कार्यों में लगी हैं।
इसी प्रकार फतहपुर मंडाव विकास खंड क्षेत्र के कमलसागर ग्राम पंचायत से सामान्य महिला की सीट पर निर्वाचित प्रधान कविता ने पंचायत सहायक न रहने के बाद भी गांव के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है।
गांव में संपर्क मार्ग का निर्माण, सामुदायिक शौचालय आदि को क्रियाशील करके गांव को ओडीएफ कराने का कार्य किया गया है। ग्रामीणों की समस्या हो चाहे गांव में निर्माण कार्य, ब्लाक की बैठक या कोई रचनात्मक कार्य स्वयं मौके पर मौजूद रहकर कार्य अपने प्रतिनिधित्व को सावित करती है। यह व्लाक से लेकर जिला मुख्यालय तक योजनाओं लाकर जनता को लाभान्वित कर रही हैं।
उन्हें किसी कार्य के लिए किसी के सहारे की जरूरत नहीं पड़ती है। यह सीधे अधिकारियों मिलकर जनता को सरकारी योजनाओं का सीधे लाभ दिला रही है। साथ ही लोगों के सुख दुख में भी शामिल हो रही हैं। इनके कार्य की पूरे ब्लाक क्षेत्र में चर्चा है।
इस संबंध में जिला पंचायती राज अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि रानीपुर के नासिरपुर की प्रधान नीलम मिश्रा व फतेहपुर मंडाव के कमल सागर की कविता होंगी शामिल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इन महिला प्रधानों को दिल्ली बुलाया गया है। इनको विभाग की तरफ से लिखित रूप से सूचना देकर अवगत करा दिया गया है। सरकार की पहल है कि गांवों में विकास में महिलाओं की अधिकाधिक भागीदारी हो। साथ ही महिलाएं हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने रहें। इनको किसी के सहारे की जरूरत न पड़े।
Post a Comment