Top News

प्रेमजाल में फंसा नाबालिग को भगा ले जाने का केस दर्ज

प्रेमजाल में फंसा नाबालिग को भगा ले जाने का केस दर्ज


करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली थाना क्षेत्र की करहां निवासिनी एक विधवा महिला ने गुरुवार को गांव निवासी एक युवक पर अपनी नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का केस दर्ज कराया है। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में लग गयी है।

आशा पत्नी स्वर्गीय  हरिश्चंद्र ने दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि 15 मार्च सायं सात बजे के करीब गांव निवासी मनीष कुमार पुत्र हंसराज ने मेरी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले गया। प्रार्थिनी ने खोजबीन का बहुत प्रयास किया लेकिन पता नहीं चला। बतादें की पीड़िता के पति की कुछ ही महीने पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। वह अब दोहरे आघात से काफी दुखी हो गयी है। उसने पुलिस से आवश्यक कार्यवाही की गुहार लगाई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post