Top News

सदफ़ ट्रेडर्स के सौजन्य से सैकड़ों ने किया इफ्तार, अमन-चैन की मांगी दुआ

सदफ़ ट्रेडर्स के सौजन्य से सैकड़ों ने किया इफ्तार, अमन-चैन की मांगी दुआ

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्रान्तर्गत के देवकली तारन गांव में रविवार को एक रोजा इफ्तार पार्टी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों रोजेदारों ने रोजा खोल कर देश के लिए अमन चैन शांति की दुआएं मांगी। सदफ ट्रेडर्स बिल्डिंग मेटेरियल्स नाज़ोपट्टी मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ से आयोजित इफ्तार पार्टी में क्षेत्र के संभ्रांत जनप्रतिनिधियों एवं धर्म गुरुओं ने शामिल होकर ईश्वर से प्रार्थना किए। संस्थान के प्रोपराइटर अनवर अहमद ने कहा कि ये रोजा इफ्तार पार्टी कार्यक्रम मैं हर साल आयोजित कराता हूं। रोजेदारों को इफ्तार कराने से जहां सवाब मिलता है, वहीं मेरे मन को बहुत शांति मिलती है।

इस अवसर पर पूर्व सदस्य जिला पंचायत मोo दानिश, जमाल प्रधान, साड़ी व्यवसाई नौशाद अहमद, समाज सेवी नदीम अहमद, इरशाद अहमद, हाजी सगीर अहमद, किसान सेवा केंद्र के प्रोपराइटर अंजार अहमद, हाजी आबिद, मुमताज अहमद, आतेशम अहमद आदि लोग मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post