एसपी ने मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में नवनिर्मित मेस का किया उद्घाटन
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली परिसर में गुरुवार रात्रि 09 बजे पहुंचे एसपी इलामारन जी ने नवनिर्मित भोजनालय 'मेस' के शिलापट्ट का लोकार्पण कर उद्घाटन किया।
इस दौरान उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री, सीओ सिटी अंजनी सिंह, मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडेय, प्रभारी निरीक्षक रवींद्रनाथ राय व वरिष्ठ उपनिरीक्षकों संग भोजनालय, बैरक व वाटर कूलर आदि का भ्रमण कर निरीक्षण किया।
इस अवसर ब्लाक प्रमुख मुहम्मदाबाद गोहना रानू सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता छोटू प्रसाद, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालजी वर्मा, जिला प्रतिनिधि रामसरन चौहान, करहं भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महामंत्री अंकित सरोज, करहां भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी, उपाध्यक्ष रितिक सिंह, सुनील सिंह आदि सैकड़ों गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।
इस दौरान गायक अरविंद अकेला के नेतृत्व में संगीत संध्या का आयोजन किया गया था। कोतवाली परिसर में उपनिरीक्षक व आरक्षीगण आगंतुकों के जलपान व भोजन आदि की व्यवस्था व आवभगत में लगे हुये थे।




Post a Comment