Top News

चिकित्सक बनेगी किसान की बेटी, हाईस्कूल में रही तृतीय टापर

चिकित्सक बनेगी किसान की बेटी, हाईस्कूल में रही तृतीय टापर

करहां (मऊ) : हाईस्कूल वार्षिक परीक्षा परिणामों में जिले में तृतीय स्थान प्राप्त एक सामान्य किसान की बिटिया सान्या राय चिकित्सक बनना चाहती है। स्कूल टापर रही शिक्षामित्र माताजी व बहन की प्रेरणा से इसने अच्छा अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय व गांव का नाम रौशन किया है। 600 में 566 अंक व 94.33 प्रतिशत प्राप्त करने पर माता-पिता सहित दादा-दादी ने मिठाई खिलाकर सान्या का उत्साहवर्धन किया।

भगत सिंह इंटर कालेज, अन्नूपार, केरमा, मऊ की छात्रा सान्या की माता प्रतिभा राय अपने ख़ालिसा गांव में शिक्षामित्र हैं, तथा अपने समय में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की स्कूल टापर हैं। पिता रजनीकांत राय खेती किसानी करते हैं। बड़ी बहन प्राची राय पिछले वर्ष उक्त स्कूल से ही हाईस्कूल में स्कूल टापर रही हैं।

सान्या का प्रिय विषय गणित है और वह घर पर रोजाना 5 घण्टा और शेष समय कोचिंग में पढ़ाई करती थीं। उनके आदर्श कोचिंग अध्यापक आलोक यादव, स्कूल प्रबंधक जयहिंद यादव व संचालक पंकज यादव हैं। उनका शौक पढ़ना व कबड्डी खेलना तथा सपना बड़े होकर चिकित्सक बनना है।



Post a Comment

Previous Post Next Post