Top News

प्रभु श्रीराम के उच्च आदर्श अनुकरणीय : पूनम सरोज

प्रभु श्रीराम के उच्च आदर्श अनुकरणीय : पूनम सरोज

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक अंतर्गत करहां बाजार स्थित शिव मंदिर समिति के तत्वाधान में रामनवमी की शाम राम नाम संकीर्तन, कन्या पूजन व प्रभु श्रीराम की महाआरती की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री पूनम सरोज ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के उच्च आदर्श अनुकरणीय है। जिस दिन भारत राष्ट्र के लोग प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर पूर्ण रुप से चलने लगेंगे उस दिन रामराज्य की संकल्पना साकार हो जायेगी।

इसके पूर्व चल रहे राम नाम संकीर्तन के बीच उन्होंने पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मुहम्मदाबाद गोहना लालजी वर्मा संग मिलकर 09 कन्याओं का पांव पखार पूजन-अर्चन किया। इसके बाद सबने मिलकर रामलला के जन्मोत्सव पर उनके चित्र की आरती उतारी। मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री पूनम सरोज ने कहा कि रामनवमी मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव स्वरुप मनाई जाती है। नौ दिनों के देवी पूजन के उपरांत पूरे सात्विक मन, वचन, कर्म से हम शक्ति स्वरुपा मां दुर्गा व प्रभु श्रीराम की आराधना कर पुण्य के भागी बनते हैं। उन्होंने मौजूद सभी श्रद्धालुओं को रामनवमी तथा भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई दी। विष्णुकांत श्रीवास्तव एवं सुरेशचंद्र वर्मा ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गणमान्य अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर खण्ड कार्यवाह धर्मेंद्र सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता रुपेश पांडेय, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्षद्वय रामसरन चौहान व ओंकार सिंह मुन्ना, वर्तमान मंडल अध्यक्षद्वय जनार्दन शर्मा व भूपेंद्र सिंह छट्ठू, महामंत्री अंकित सरोज, वरिष्ठ भाजपा नेता अबुल फ़ैज़ खाँ, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशीष चौधरी, युवा मोर्चे के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी व रितिक सिंह, भूपेंद्र पांडेय, मुन्ना सिंह, रामबचन यादव, अनिल पटवा, सुनील सिंह, अभिषेक यादव, धनंजय सिंह सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post