रामनवमी पर कन्या पूजन कर प्रभु श्रीराम की हुई महाआरती
करहां (मऊ) : स्थानीय बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में समिति के अध्यक्ष विष्णुकांत श्रीवास्तव के सौजन्य से रामनवमी के शुभ अवसर पर देर शाम महामंत्र संकीर्तन, कन्या पूजन व प्रभु श्रीराम की महाआरती का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री पूनम सरोज, विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालजी वर्मा सहित अन्य सहयोगियों ने 09 कन्याओं का पांव पखार पूजन-अर्चन किया। तत्पश्चात समवेत स्वर में रामलला के जन्म उत्सव पर महाआरती की गई।
मुख्य अतिथि पूनम सरोज ने कहा कि रामनवमी मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव स्वरुप मनाई जाती है। नौ दिनों के देवी पूजन के उपरांत पूरे सात्विक मन, वचन, कर्म से हम शक्ति स्वरुपा मां दुर्गा व प्रभु श्रीराम की आराधना कर पुण्य के भागी बनते हैं। हम सभी सनातनियों को प्रभु श्रीराम के उच्च आदर्शो को अपने जीवन में उतारना चाहिये। इसी से रामराज्य की संकल्पना साकार होगी। उन्होंने मौजूद सभी श्रद्धालुओं को रामनवमी तथा भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई दी। विष्णुकांत श्रीवास्तव एवं सुरेशचंद्र वर्मा ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गणमान्य अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर रामसरन चौहान, नागेंद्र सिंह, सुरेश वर्मा, धर्मेंद्र सिंह, अबुल फ़ैज़ खां, रुपेश पांडेय, ओमकार सिंह, पिंटू शर्मा, भूपेंद्र सिंह, रामबचन यादव, वीरेंद्र राजभर, मुन्ना सिंह, जनार्दन शर्मा, अंकित सरोज, श्रीकांत चौरसिया, अनिल पटवा, सुनील सिंह, अभिषेक यादव आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।





Post a Comment