Top News

सांसारिक मोह से दूरी व भगवान से रखें नजदीकी : भूपेंद्र दास

सांसारिक मोह से दूरी व भगवान से रखें नजदीकी : भूपेंद्र दास

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के शमशाबाद में चल रही रुद्र महायज्ञ के पांचवें दिन जुटे लोंगों ने शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा उपरांत हवन किया। इस दौरान रामकथा कहते हुये भूपेंद्र दास महाराज ने शिव-पार्वती के मध्य का प्रसंग सुनाया कहा कि हमें सांसारिक मोह का त्याग कर भगवान के चरणों मे अपना अनुराग लगाना चाहिए। संसार में रहकर जीना तो है लेकिन स्मरण ईश्वर का करते रहना ही श्रेयस्कर है।

कथा विस्तार के क्रम में भूपेंद्र दास ने बताया कि कथा जीव को शिव से मिलाने का माध्यम है। कहा कि मोह के कारण तो नारद जैसे महा ज्ञानी भी विवाह की इच्छा में पड़ गये और परमात्मा को पहचाननें में भ्रमित हो गये। अगर परमात्मा को समझना है तो प्रभु की कथा को सुनना पड़ेगा। बताया कि मोह सभी व्याधियों की जड़ और संसार में दुख का कारण है। परमात्मा की कथा से मोह से निवृति होती है और जीव का परम कल्याण होता है।

इस मौके पर रामकृष्ण दास, नारायण दास, कमलेश सरोज, विजय दास, रामनारायन गुप्ता, दिनेश सरोज, संतोष तिवारी, रमेश कुमार, कपिलदेव शास्त्री, बालक दास, अजय सरोज आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post