Top News

हवन-पूजन व भंडारे के साथ संपन्न हुआ रामजानकी मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव

हवन-पूजन व भंडारे के साथ संपन्न हुआ रामजानकी मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के आखिरी गांव भतड़ी चक भतड़ी स्थित रामजानकी मंदिर का दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मंगलवार को हवन-पूजन व भंडारे के साथ सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रभु श्रीराम, जानकी, लक्ष्मण के मनोहारी विग्रह का श्रृंगार कर अखंड रामचरित मानस पाठ किया गया। भंडारे में सैकड़ों क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने लंगर का महाप्रसाद छका।

कुटिया के महंत रामकमल दास महाराज ने बताया कि प्रति वर्ष रामजानकी मंदिर में दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जाता है। इसी क्रम में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं के सहयोग से श्रृंगार, आरती, मानस पाठ, हवन-पूजन, प्रसाद वितरण व भंडारे का आयोजन सकुशल सम्पन्न हुआ। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान किया। मंदिर के पुजारी विजयदास ने आयोजन सम्पन्न करने पर सबके प्रति आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर आयोजक मंडल के प्रबंधक विजय बहादुर सिंह, पुरोहित अनिरुद्ध पांडेय, अध्यापक सुधाकर यादव, श्यामनारायण यादव, सुनीता यादव, प्रमोद सिंह, किशुन चौहान, वीरेंद्र सिंह, दिवाकर यादव, रामजतन राजभर सहित सैकड़ों भक्तगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post