पुलिस ने दो गुमशुदा मोबाइल बरामद कर सौंपा
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना साइबर व कोतवाली पुलिस ने गुमशुदा हुई दो अदद महंगी माबाईल बरामद करने में सफलता पाई है। 18 एवं 22 हजार रुपये कीमत की दोनों मोबाइलों को मंगलवार कोतवाली परिसर में उनके स्वामियों को सौंप दिया गया।
जमीन बरामदपुर निवासी वीरेंद्र जायसवाल की सैमसंग की 22000 व प्राची कौल निवासिनी भुजही की 18000 रुपये की विवो मोबाइल खो जाने के आवेदन स्थानीय साईबर पुलिस को प्राप्त हुआ था। इसकी जांच-पड़ताल व खोजबीन में सफलता प्राप्त कर स्थानीय साइबर व कोतवाली पुलिस ने उनके स्वामियों को सौंप दिया।
मोबाइल बरामद करने वाली पुलिस टीम में सीसीटीएनएस कर्मचारी गण कम्प्यूटर आपरेटर नितेश तिवारी, आरक्षी दयानाथ मौर्य व लवकुश आदि शामिल हैं। मोबाइल प्राप्त कर आवेदकों ने खुशी जाहिर करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Post a Comment