रामजानकी मंदिर के स्थापना दिवस पर मानस पाठ
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के भतड़ी चकभतड़ी स्थित प्रसिद्ध राम जानकी मंदिर के स्थापना दिवस पर दो दिवसीय समारोह का शुभारंभ हुआ। सोमवार को राम, जानकी, लक्ष्मण के भव्य श्रृंगार व आरती के साथ रामचरित मानस पाठ का अखंड पाठ शुरु किया गया। मंगलवार को हवन, पूर्णाहुति, प्रसाद वितरण सहित भव्य भंडारे के साथ कार्यक्रम सम्पन्न होगा।
प्रातः पुरोहित अनिरुद्ध पांडेय ने महंत रामकमल दास के हाथों विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन के द्वारा मानस पाठ का आरंभ कराया। क्षेत्रीय भक्तगण लगातार मानस पाठ का वाचन कर रहे हैं। बताया गया कि इसी दिन रामजानकी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की गई थी। इसलिए हर वर्ष यहाँ दो दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाता है।
इस मौके पर पुजारी विजय दास, मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, सुधाकर यादव भोला, वीरेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार आदि दर्जनों भक्तगण मौजूद रहे।





Post a Comment