Top News

पूर्व सैनिक संगठन व किसान मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा

पूर्व सैनिक संगठन व किसान मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा

करहां (मऊ) : भारतीय सेना द्वारा चलाए गए आपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा किसान मोर्चा व पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। रविवार देर शाम निकाली गई यह यात्रा डुमरांव मोड़ स्थित वीर रसावतार पंडित श्यामनारायण पांडेय स्मारक से शुरु होकर बकवल मोड़ स्थित शहीद इंस्पेक्टर स्वर्गीय पारसनाथ सिंह द्वार पर सम्पन्न हुई।

इस दौरान छत्रपाल सिंह ने कहा कि आपरेशन सिंदूर की सफलता भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम व शौर्य का प्रतीक है। हम सबको उनकी हिम्मत और वीरता को बढ़ावा देने के लिए उनका उत्साहवर्धन करना है। यदि पूरा देश वीर सैनिकों के पीछे मजबूती से खड़ा मिलेगा तो सैनिक भी सीमा पर देश की रक्षा के लिए पूरे जोश-खरोश से तैयार मिलेंगे।

इस अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन के संरक्षक शिवचंद राजभर, महामंत्री सुरेंद्र सिंह, जयबहादुर सिंह, अजय सिंह, अरविंद सिंह, पारस राजभर, अवधेश सिंह, मिट्ठूलाल शर्मा, राम सिंह सहित पूर्व सैनिक संगठन व किसान मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post