अवैध पिस्टल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस को शनिवार उस समय एक अहम सफलता हाथ लगी जब किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में लगा एक अभियुक्त अवैध पिस्टल के साथ पकड़ लिया गया। उसे मुकदमा अपराध संख्त 219/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया गया।
बता दें कि अभियुक्त अवैध पिस्टल लेकर राम नगर मोड़ तिराहे पर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़ा था। गिरफ्तारी और जमा तलाशी के बाद उसने पुलिस को अपना नाम हरिकेश सिंह पुत्र स्व. विरेन्द्र सिंह साकिन बेनुपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ बताया। उसने अपना वर्तमान हाल पता सुरहुरपुर थाना मु.बाद गोहना जनपद मऊ उम्र करीब 22 वर्ष होना बताया।

Post a Comment