भाजपा की विकसित भारत संकल्प सभा में उमड़ा जनसैलाब
करहां (मऊ) : मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी करहां मंडल द्वारा ग्राम पंचायत याकूबपुर में विकसित भारत संकल्प सभा का ऐतिहासिक आयोजन किया गया। इस गांव की धरती पर राष्ट्रवाद, विकास और विश्वास की गूंज सुनाई दी। भीषण गर्मी के बावजूद इसमें जहां बड़ी संख्या में जनसमूह ने भाग लेकर सरकार की उपलब्धियों को सराहा और एक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया, वहीं वक्ताओं ने मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों का बखान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि 2014 से शुरू हुई यह विकास यात्रा अब एक जन आंदोलन बन चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को विश्वपटल पर गौरव दिलाया है। विशिष्ट अतिथि भूमि विकास बैंक के चेयरमैन अजय सिंह कक्कू ने कहा कि किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में जो कार्य इस सरकार ने किया है, वो आज़ादी के बाद अभूतपूर्व है।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख मुहम्मदाबाद गोहना रानू सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पूनम सरोज, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश सरोज व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मुहम्मदाबाद गोहना लालजी वर्मा ने भी विचार व्यक्त करते हुए सरकार की योजनाओं जैसे उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना और डिजिटल क्रांति की उपलब्धियों को रेखांकित किया। सभा में उपस्थित जनसमूह ने भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ हाथ उठाकर समर्थन जताया और नारे लगाए.. मोदी है तो मुमकिन है, विकसित भारत हमारा संकल्प। कार्यक्रम ने यह साबित कर दिया कि भाजपा की नीति, नीयत और नेतृत्व पर जनता का भरोसा पहले से और मजबूत हुआ है।
सभा की अध्यक्षता सेवानिवृत्त ख्यातिप्राप्त शिक्षक जयजय सिंह, मंच संचालन करहां युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी व आभार प्रदर्शन ग्रामप्रधान ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ड्यूक ने किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह व रामसरन चौहान, महामंत्री रितिक सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह व अंकित सरोज, हिंदू युवा वाहिनी के अमित राणा वरिष्ठ भाजपा नेता प्रद्युम्न प्रताप, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अबुल फ़ैज़ खां, पूर्व महाप्रधान आशीष चौधरी, इंद्रदेव प्रसाद, धनंजय सिंह, वीरेंद्र राजभर आदि सैकडों लोग शामिल रहे।






Post a Comment