Top News

प्रतिचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का चल रहा प्रशिक्षण

प्रतिचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का चल रहा प्रशिक्षण


करहां (मऊ) : जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में सहायिका से आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर प्रति चयनित 71 कार्यकत्रियों का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान दोहरीघाट में चल रहा है। प्रथम बैच के 35 कार्यकत्रियों का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद द्वितीय बैच के 36 कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका समापन 18 जून को होगा।


प्रशिक्षक सीडीपीओ संजीव कुमार और राजेश कुमार सिंह द्वारा पोषण एवं जेवाईसीएफ, स्तनपान, ऊपरी आहार, अनुपूरक पोषहार, पीएमएमवीवाई योजना, वृद्धि निगरानी विस्तृत जानकारी, गृह भृमण, समुदाय आधारित गतिविधियों, टीकाकरण, ईसीई का परिचय, साफ सफाई, केंद्र की व्यवस्था, कहानियां और भाव गीत लिखने की जानकारी सहित अन्य जानकारियां दी जा रही है। इस दौरान उपनिदेशक पंकज श्रीवास्तव, प्रभारी दीनानाथ द्विवेदी, सुशील कुमार यादव, शैलेंद्र नाथ त्रिपाठी, संदीप त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post