खड़े ट्रक में टकराया बाइक सवार, घायल
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहां बाजार में गुरुवार की रात करीब 09 बजे एक बाइक सवार युवक माहपुर गांव निवासी 25 वर्षीय मुजाहिद पुत्र हसनैन उर्फ महलू खान खड़े ट्रक से टकराकर बुरी तरह घायल हो गया।
घायल को स्थानीय बाजार के प्रमोद निदान केंद्र में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। व्यापार मंडल के विष्णुकांत श्रीवास्तव एवं बाजारवासियों का कहना है कि बाजार में आयेदिन सड़क किनारे ट्रक खड़ा करके सामान आदि उतारा जाता है, जिसके कारण यह हादसा हुआ। यदि इस पर रोक नहीं लगाई गई तो किसी दिन कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है।

Post a Comment