Top News

रिटायर्ड दरोगा का पैतृक गांव आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

रिटायर्ड दरोगा का पैतृक गांव आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली थानांतर्गत भाँटीकला गांव निवासी और सीतापुर जिले की पुलिस सेवा में दरोगा रहे रामसमुझ कश्यप रिटायर होकर शुक्रवार को पैतृक गांव पहुंचे। घर आगमन पर गांव-क्षेत्र के लोंगों ने तिरंगा यात्रा के साथ गांव लाकर माला-फूल और विविध स्वागत सामग्री से उनका भव्य स्वागत किया।

गौरतलब हो कि रामसमुझ कश्यप सीतापुर जिले में दरोगा के पद से रिटायर हुए हैं। वह लखनऊ में मकान बनवाकर परिवार सहित रहते हैं। शुक्रवार को लखनऊ से अपने पैतृक गांव आगमन पर क्षेत्रवासियों ने जिले के बॉर्डर उम्मनपुर में रिसीव कर उनका भव्य स्वागत माल्यार्पण किया।

ढोल-नगाड़े, गाजे-बाजर औऱ नारेबाजी के साथ उन्हें तिरंगा यात्रा की शक्ल में गांव लाया गया। साथ ही गांव में एक अभिनंदन समारोह आयोजित कर उनके योगदान को याद करते हुए अभिनंदन किया गया। उन्होंने सभी गांव-क्षेत्र के लोंगो को धन्यवाद ज्ञापित किया।

स्वागत करने वालों में पूर्व सैनिक मनोज कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष सिंह मिंटू, करहां भाजपा मंडल महामंत्री रितिक सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष करहां चंद्रकांत तिवारी, मोनू सिंह, जितेंद्र कश्यप, सुधीर सिंह, पप्पू सरोज, नीरज कश्यप, कन्हैया खरवार, रोशन कश्यप, अवनीश कुमार आदि शामिल रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post