Top News

सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक का गृह आगमन पर भव्य स्वागत

सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक का गृह आगमन पर भव्य स्वागत

करहां (मऊ) : पुलिस सेवा में उपनिरीक्षक रहे करहां परिक्षेत्र के भांटीकला निवासी रामसमुझ कश्यप का सेवानिवृत्त होकर गृह आगमन पर क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया। लखनऊ से गांव आगमन के दौरान क्षेत्र व गांव के लोंगो ने जिले की सीमा से तिरंगा यात्रा की शक्ल में माला-फूल पहनाकर घर लेकर आये। साथ ही गांव में सम्मान समारोह आयोजित कर उनकी सेवाओं को याद करते हुए अभिनंदन किया। साथ ही उनके आगामी स्वस्थ्य व सानंद जीवन की मंगल कामना की।

बता दें कि रामसमुझ कश्यप सीतापुर जिले में उपनिरीक्षक के पद से सेवानिवृति हुए हैं। शुक्रवार को लखनऊ से अपने पैतृक गांव वापसी पर क्षेत्रवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष सिंह मिंटू ने कहा कि रामसमुझ कश्यप नौकरी में रहते हुए भी गांव के विकास के लिए हमेशा सजग व सचेत रहते थे। उन्होंने गांव को एक अलग पहचान दिलाने में प्रमुख भूमिका निभाई।

स्वागत से अभिभूत रामसमुझ कश्यप ने कहा कि लंबी सरकारी सेवा के बाद सेवानिवृत्त होकर गांव आने पर एक अलग सुखानुभूति का अनुभव हो रहा है। गांव-क्षेत्र के लोंगो द्वारा इस प्यार और सम्मान के लिए मैं हृदयतल से आभारी हूं। स्वागत करने वालों में पूर्व सैनिक मनोज कुमार, करहां भाजपा मंडल महामंत्री रितिक सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष करहां चंद्रकांत तिवारी, मोनू सिंह, जितेंद्र कश्यप, सुधीर सिंह, पप्पू सरोज, नीरज कश्यप, कन्हैया खरवार, रोशन कश्यप, अवनीश कुमार आदि प्रमुख रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post