Top News

सावन के आखिरी सोमवार को करहां क्षेत्र में विविध कार्यक्रमों की धूम


सावन के आखिरी सोमवार को करहां क्षेत्र में विविध कार्यक्रमों की धूम

करहां (मऊ) : सावन के चौथे व आखिरी सोमवार को करहां परिक्षेत्र के विभिन्न गांवों, कस्बों व मंदिरों में विविध कार्यक्रमों की धूम रही। जहां स्वंयभू शिव मंदिर शमशाबाद में रुद्रचंडी महायज्ञ का आयोजन चल रहा है, वहीं शमशाबाद व याकूबपुर गांव से सैकड़ों शिवभक्तों का रेला अपने-अपने गांव के जलाभिषेक हेतु जल लेने मठ गुरादरी धाम के पाताल गंगा सरोवर पहुंचा।

सबसे अधिक श्रद्धालुओ की भीड़ वैराग्याश्रम मठ गुरादरी धाम पर रही। वहां स्नान-ध्यान, जलाभिषेक, परिक्रमा, दर्शन-पूजन व कथा श्रवण करने वालों का तांता लगा रहा। इसके अलावा गौरीशंकर मंदिर व हरिशंकरी शिवालय भांटी, पातालपुरी शिवालय हिंडोला, स्वयंभू शिव मंदिर राजापुर, क्षीरसागर शिवालय करहां, कीर्तिश्वर महादेव मंदिर व स्वयंभू शिव मंदिर भतड़ी, सिद्धेश्वरनाथ मंदिर सद्धोपुर, नवोदित शिवालय नेवादा, प्राचीन शिव मंदिर याकूबपुर, इटौरा चौबेपुर, भदीड़, देवरिया, दतौली, दपेहड़ी, दरौरा, नगपुर आदि गांवो के शिवालयों में शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।



Post a Comment

Previous Post Next Post