प्राचीन शिव मंदिर याकूबपुर की निकली जलाभिषेक यात्रा
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के आखिरी गांव याकूबपुर के प्राचीन शिवाला में जलाभिषेक करने के लिए सावन के अंतिम सोमवार को एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पुकारी सुरेश गोस्वामी के निर्देशन व उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में यह जलाभिषेक यात्रा याकूबपुर, कोठिया, शमशाबाद, घुटमा, दरौरा, गद्दोपुर, करहां, रसूलपुर होते हुए चाकजाफ़री गांव के मठ गुरादरी धाम पहुंची।
यहां पाताल गंगा जलाशय में स्नान व परिक्रमा कर बाबा घनश्याम दास बाबा का दर्शन-पूजन किया। जल उठाकर पुनः उसी मार्ग से गांव पहुंचे और अपने प्राचीन शिव मंदिर के शिवजी का जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया।
इस दौरान शिवम गिरी, उपेंद्र कुमार सिंह, निशा सिंह, सुरेश गोस्वामी, पार्वती चौहान, हरिकेश यादव, सुनीता देवी, भीम चौरसिया, पुष्पा देवी, जियालाल चौहान, सरिता कुमारी, मोनू यादव, रिंकी, रनधीर चौरसिया, प्रियंका देवी समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।




Post a Comment